फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   62127 copies evaluated in two days

Ballia News: दो दिन में 62127 कॉपियों का मूल्यांकन

Fri, 21 Mar 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
62127 copies evaluated in two days
बलिया। जिले में दो दिनों में 62127 कॉपियों का मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। दूसरे दिन 1129 परीक्षकों ने 42225 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य पूरा किया। जबकि पहले दिन 927 परीक्षकों ने 19903 कॉपियों का मूल्यांकन किया था। अब 412619 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष रह गया है। जबकि जिले में बोर्ड परीक्षा की 521637 कॉपियां मूल्यांकन के लिए आई थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 369 परीक्षकों ने सबसे अधिक 17575 कॉपियों का मूल्यांकन किया। जबकि राजकीय इंटर कॉलजे में 193 परीक्षकों ने 6904 उत्तर पुस्तिकाएं जांची। इसके अलावा श्रीमुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में 342 परीक्षकों ने 9971 और कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में 225 परीक्षकों ने 7775 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन कार्य का नोडल बनाए गए अतुल तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को चारों मूल्यांकन केंद्रों पर अब तक 62127 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। बताया कि दूसरे दिन कुल नियुक्त 2468 परीक्षकों में 1129 उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed