फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नगर में जाम की समस्या बनी आम

नगर में जाम की समस्या बनी आम

Wed, 06 Mar 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
नगर में जाम की समस्या बनी आम
बलिया। नगर के विभिन्न मार्गों पर जाम की समस्या अब आम होती जा रही है। बुधवार को भी शहर के चित्तू पांडेय चौराहे पर सुबह से लेकर शाम तक जाम जैसे हालात रहे। बल्कि शहर की लगभग हर सड़क पर जाम की स्थिति रही। सबसे ज्यादा जाम का असर टीडी कालेज चौराहा पर रहा। चौराहे से लेकर ओवर ब्रिज के दोनों तरफ जाम में लोग घंटों फंसे रहे। इसी प्रकार गड़वार-रोडवेज मार्ग पर जो फंस गया उसे बाहर निकलने में घंटों लग गए। वहीं दूसरी ओर चित्तू पांडेय चौराहा और बहेरी तक जाम रहा। जिसके लिए एक प्रमुख कारण कटहला नाला का टूटा हुआ पुल भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

पहले जाम अक्सर सोमवार को लगता था लेकिन ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या व अतिक्रमण से सिकुड़ती सड़कों के कारण यह समस्या अब प्रतिदिन की हो रही है। कभी-कभी तो जाम पुलिस के बस के बाहर हो जा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत चित्तू पांडेय चौराहा और जगदीशपुर तिराहा मार्ग पर हो रही है। इस मार्ग पर दो चौराहे ऐसे हैं जहां अक्सर जाम लग जा रहा है। सबसे अधिक दिक्कत इस मार्ग पर स्कूली बस और बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान होती है।
विज्ञापन

नगर के विकास का काम पहले से ठप पड़ा हुआ है। सड़कों की दशा ऐसी है कि इस पर चलना पहले से ही मुश्किल काम है। इसके बाद सड़कों तक अतिक्रमण होने से वाहनों को गुजरने में काफी दिक्कत हो रही है। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बना ओवरब्रिज भी अब कारगर साबित नहीं हो रहा है। सिविल लाइन क्षेत्र के टीडी कालेज व जगदीशपुर चौराहे पर उतरने वाले मोड़ पर एक बड़े वाहन के फंसने जाने के बाद पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग जा रही हैं। इससे शहर के मुख्य मार्गो पर वाहन फंस जा रहे हैं। इससे जाम की समस्या और जटिल हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed