फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पशु मेले की आड़ में तस्करी, एसपी ने लिया जायजा

पशु मेले की आड़ में तस्करी, एसपी ने लिया जायजा

Sat, 31 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पशु मेले की आड़ में तस्करी, एसपी ने लिया जायजा
बलिया। भरौली पशु मेले से हो रही पशु तस्करी की शिकायत पर शुक्रवार की देर शाम एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने भरौली गंगा पुल का जायजा लिया। भरौली चौराहे पर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली और पशु चिकित्सा कैंप के बारे में भी पूछा। इसको लेकर पुलिस विभाग के साथ ही पशु तस्करों में खलबली मची है।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस साल भी चैत्र रामनवमी के मौके पर जिला पंचायत की ओर से नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली गांव में पशु मेला का आयोजन किया गया है। हालांकि जिला पंचायत की ओर से मेला के संचालन के लिए बतौर व्यवस्थापक को जिम्मेदारी दी गई है। पशु और अन्य तस्करी के लिए कुख्यात भरौली गंगा पुल से महज एक किमी की दूरी पर लगने वाला यह मेला पशु तस्करों के लिए काफी मुफीद हो जाता है। इसकी शिकायत मिलने पर शुक्रवार की देर शाम को पुलिस अधीक्षक भरौली चौराहे पर पहुंचीं और गंगा पुल पर जाकर जायजा लिया। कुछ देर रुकने के बाद मेला की ओर से स्थापित चौकी को देखा और लौट कर भरौली चौराहे पर आकर पुलिस कर्मियों से पूरी जानकारी ली। एसपी ने पुलिसकर्मियों से सीमा पर पशु चिकित्सा विभाग की ओर से स्थापित होने वाले मेला कैंप के बाबत भी पूछा। पुलिसकर्मियों ने बताया कि इस तरह का कोई कैंप यहां स्थापित नहीं है। सूत्रों की मानें तो गैर प्रांत मवेशियों को ले जाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग की ओर से ट्रांजिट परमिट की व्यवस्था जारी करने का प्रावधान है लेकिन भरौली मेले से पशुओं को मनमानी तरीके से बिहार ले जाने का काम किया जा रहा है, जो पशु तस्करी के दायरे में आता है।
विज्ञापन

---------------------------
पशु मेला से मवेशियों को बिहार ले जाने के लिए नियमों का पालन कराने के लिए नरहीं पुलिस को अवगत कराया गया है। बगैर ट्रांजिट परमिट बने मवेशियों के पारगमन व सीसीटीवी कैमरे एंगल के मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मो. अनीस, क्षेत्राधिकारी, सदर, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed