{"_id":"5abfc1e64f1c1ba8618b4a54","slug":"61522516454-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचरूखिया नई बस्ती में नकदी समेत लाखों की चोरी, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचरूखिया नई बस्ती में नकदी समेत लाखों की चोरी, मुकदमा
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। रेवती थाना क्षेत्र के पचरूखिया नई बस्ती में चोरों ने घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर 13 हजार नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को इस बात की जानकारी शुक्रवार को हुई। तत्पश्चात रेवती में थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
थाना क्षेत्र के पचरूखिया नई बस्ती निवासी रामदयाल चौधरी के घर में शुक्रवार की रात चोर पीछे से घर के छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के सहारे आंगन में उतर गए। इस दौरान चोरों ने कई कमरों का ताला तोड़ कमरे में रखे बक्सा व अटैची में रखे 35 हजार नकदी समेत सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, सिकरी, पायल, डाड़ा आदि पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह नींद खुलने के बाद हुई। वाकया उस समय हुआ जब पीड़ित रामदयाल अपनी पत्नी के साथ दरवाजे के बरामदे में सोए हुए थे। जबकि इनके तीनों लड़के क्रमश: श्यामलाल, हीरालाल व गमन चौधरी सूरत में नौकरी करतेे है। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सुबह जब रामदयाल दरवाजा खोलकर अंदर जाने का प्रयास किया तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। जिसके बाद रह घर के पीछे गया, जहां देखा कि खिड़की खुली हुई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।