{"_id":"5aad4af34f1c1bbf088b5ce8","slug":"61521306355-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई परीक्षा
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षा संपन्न होने के बाद शनिवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों में भी परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। दोनों पालियों की परीक्षाएं समय से शुरू हो और समय से ही समाप्त हो, इसका ध्यान रखना होगा। परीक्षाएं 23 मार्च तक चलेंगी।
जनपद के 2469 परिषदीय विद्यालय और 90 एडेड विद्यालयों में शांतिपूर्ण माहौल में शनिवार से परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन कक्षा एक से आठ तक पहली पाली में हिंदी की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक पर्यावरण विषय की परीक्षा हुई। कक्षा एक से पांच तक की द्वितीय पाली में कोई परीक्षा नहीं हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसकी मानीटरिंग होगी।
सुखपुरा संवाददाता के अनुसार, सुखपुरा मे स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में 218 में से 215, नंबर दो पर 221 में 197 व नंबर तीन पर 118 बच्चों ने परीक्षा दी। एनपीआरसी समन्वयक जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी विद्यालयों पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इसी तरह जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों पर छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।