{"_id":"5a871db14f1c1b4e588b8fb6","slug":"61518804401-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के ओजस्वी संदेश को छात्रों ने सुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के ओजस्वी संदेश को छात्रों ने सुना
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों के नाम ओजस्वी संदेश का सजीव प्रसारण क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में किया गया। प्रधानमंत्री के संदेश को छात्रों ने बड़े ध्यान से सुना। सेंट जेवियर्स स्कूल पर प्रधानमंत्री के संदेश को छात्रों को सुनाने के लिए विशेष व्यवस्था किया गया था। संदेश के प्रसारण के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ जेआर मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्बोधन काबिले तारीफ है। संदेश को आत्मसात करने से छात्रों के नैसर्गिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त निर्मल जीवन पब्लिक स्कूल, सन फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, नवजीवन इंग्लिश स्कूल, ज्ञानदीप एकेडमी समेत अनेक विद्यालयों में प्रधानमंत्री के संदेश को तन्मयता से सुना गया। रसड़ा संवाददाता के अनुसार, देवस्थली विद्यापीठ के आडिटोरियम में शुक्रवार को छात्र छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा पर परिचर्चा का लाइव कार्यक्रम देखा गया। परीक्षा में होने वाले तनाव को कैसे कम किया जाय? इस पर प्रधानमंत्री के विचारों से छात्र छात्राओं ने सीख लिया। विद्यालय के सूर्यभान सिंह श्रवण कुमार , उज्जवल कुमार आदि छात्रों ने सीबीएसई नई दिल्ली को प्रश्न भेजा था। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष नवीन सिंह, प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव, डॉ इंदु त्रिपाठी, एमके ओझा, अमित पांडेय, अजय सिंह आदि ने भी तनाव दूर करने की सलाह दिया।
विज्ञापन