फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भागवत कथा सुनने से शरीर होता है पवित्र

भागवत कथा सुनने से शरीर होता है पवित्र

Fri, 16 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
भागवत कथा सुनने से शरीर होता है पवित्र
भरौली। क्षेत्र के टुटुवारी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को गंगा पुत्र लक्ष्मी नारायण त्रिदंडी स्वामी महाराज ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य तन और मन दोनों पवित्र होता है। पवित्र मन में ही ईश्वर का वास होता है। गांव के उत्तर विशाल पंडाल में जुटे सैकड़ों श्रद्धालुओं को भागवत कथा की महिमा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि नारद की सहायता से इस भागवत की रचना व्यास जी ने की थी। जिससे भक्ति ज्ञान वैराग्य पुष्ट हो। सबसे पहले नारायण ने ब्रम्हा को भागवत सुनाया था। इसके बाद ब्रम्हा जी ने नारद को सुनाया। जिसे नारद ने व्यास जी को सुनाया। नारद से कथा सुनने के बाद व्यास ने उसे सुकदेव को बताया और सुकदेव ने परीक्षित को हरिद्वार में कथा सुनाई। विस्तार से समझाते हुए त्रिदंडी स्वामी ने कहा कि आखिरकार क्यों सात दिन सुनने के लिए बताया गया है। क्या हम सब सात दिन ही जीने वाले हैं, आठवां दिन कोई नहीं है। बोले कि कैसा भी पापी व्यक्ति हो अगर वह भागवत की कथा सुने तो सात दिन में वह पवित्र हो जाता है। इसलिए आसपास यदि भागवत कथा हो रहा हो तो वहां जरूर जाना चाहिए। टुटुवारी में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां भी चल रही हैं। जिसके लिए 23 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें अधिक संख्या में भाग लेने के लिए त्रिदंडी स्वामी ने अपील की। उन्होंने 28 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति में भी प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों से अपील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed