फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नहीं सुधर रही धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था

नहीं सुधर रही धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था

Thu, 30 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
नहीं सुधर रही धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था
बलिया। तमाम प्रयासों के बावजूद धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। खासकर गड़हांचल के किसान नजदीकी इलाका बिहार प्रांत के बक्सर ले जाकर धान बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिलेभर में धान क्रय केंद्रों का संचालन अस्त-व्यस्त है और किसान धान को बेचने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। बताया जाता है कि धान क्रय केंद्रों के निर्धारण की जिम्मेदारी विपणन विभाग को दी गई थी लेकिन इसको लेकर अधिकारियों ने खूब मनमानी की। इसके चलते क्रय केंद्र संचालक भी खूब मनमानी कर रहे हैं और किसानों से धान खरीदने को लेकर तरह-तरह के बहाने भी बनाते हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूर इलाका धान का क्षेत्र होने के बावजूद क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हुई है। खासकर गड़हांचल के करइल का इलाका भी धान के लिए मशहूर है। किसानों के धान की खरीद के लिए इस इलाके में 10 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद गड़हांचल के किसान परेशान हैं और आजिज आकर बिहार ले जाकर बेचने को मजबूर हैं। बताया जाता है कि विपणन विभाग की मिलीभगत से ही क्रय केंद्र संचालक मनमानी कर रहे और किसानों से धान खरीदने को लेकर बहानेबाजी कर रहे हैं। स्थिति यह है कि रोजाना दर्जनों गाड़ी धान भरौली गंगा पुल के रास्ते बिहार प्रांत को जा रही है और किसानों का धान होने के कारण पुलिस भी नहीं रोक पा रही है। बताया जाता है कि कोटवां नारायनपुर से लेकर नरहीं तक के बड़े किसान आज भी क्रय केंद्रों की व्यवस्था सुधरने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन =
क्रय केंद्र संचालकों को मानक के अनुसार किसानों से धान खरीदने को कहा गया है। इसके बाद भी यदि कोई क्रय केंद्र संचालक मनमानी कर रहे हैं तो किसान उनसे शिकायत करें ताकि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। जल्द ही गड़हांचल इलाके के क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

= मनोज सिंघल, एडीएम, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed