फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जनता के मन से नौकरशाही का भय दूर करें जनप्रतिनिधि

जनता के मन से नौकरशाही का भय दूर करें जनप्रतिनिधि

Mon, 27 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
जनता के मन से नौकरशाही का भय दूर करें जनप्रतिनिधि
दुबहर। स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां में सोमवार को लोकतंत्र में जनता के हालात विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें देश की लोकतांत्रिक प्रणाली और जनता के अधिकारों पर गंभीर बहस और चर्चा हुई।
विज्ञापन

मंगल पांडेय विचार मंच के संरक्षक डॉ. हरे राम ने कहा कि लोकतंत्र के वर्तमान समय में जनता कहने को मालिक है। लेकिन नौकरशाही जिस तरह जनता के ऊपर अपना प्रभाव बनाए हुए हैं, इसको देख कर ऐसा लगता है कि नौकरशाही ही मालिक है और जनता नौकर। इस परंपरा को बदलने के लिए सरकारों को कार्य करना होगा, तभी जाकर लोकतंत्र की सच्ची परिभाषा से लोगों को अवगत कराया जा सकता है। मंच के अध्यक्ष केके पाठक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने वीआईपी कल्चर समाप्त कर यह संदेश देने का काम किया कि लोकतांत्रिक देश में सब बराबर है। उपाध्यक्ष अंजनी सिंह ने कहा कि आज नौकरशाही जिस तरीके से जनता के मन में नौकरशाही का डर पैदा हो गया है, इसे दूर करने के लिए राज्य तथा केंद्र सरकार को ही पहल करना होगी है। तभी जाकर जनता के मन से इन अधिकारी कर्मचारियों और नौकरशाहों के कर्त्तव्य बोध कराने के लिए जनता में उत्साह का संचार होगा। ऊपर अपने प्रभाव से शासन कर रही है। कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए चुने हुए पहलुओं की कमी भी साफ दिखाई दे रही है। जो किसी तरह चुनाव तो जीत जाते हैं। बैठक में मुख्य रूप से से धुरूप सिह ,पन्नालाल गुप्ता, अरुण कुमार गणेश जी अशोक मधुकर राजू मिश्रा अजय पांडेय विजय सिंह ध्रुव सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता केके पाठक, संचालन नीतेश पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed