{"_id":"5a09e53e4f1c1b6d548bcb47","slug":"61510597950-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवा की आड़ में भाजपा का चल रहा गोरखधंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवा की आड़ में भाजपा का चल रहा गोरखधंधा
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्रा की पुत्री और प्रदेश की पूर्व राज्य मंत्री मीना तिवारी ने कहा है कि प्रदेश में भगवा की आड़ में भाजपा का गोरखधंधा खूब चल रहा है। प्रदेश में सरकार विकास कार्यों में विफल हो चुकी है। वह सोमवार को लोकतंत्र सेनानी मृतक नृपेंद्र मिश्रा के घर पूछार करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीें।
मीना तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ गया है, अब लोगों को योगी के कथनी-करनी में अंतर दिखाई दे रहा है, पूरे प्रदेश में योगी रंग के गमछे की आड़ में सभी तरह के काले धंधे और अपराध किए जा रहे हैं। लेकिन मोदी और योगी को इससे कुद लेना देना नहीं है। कहा कि खासकर द्वाबा में लाल बालू व शराब मुख्य व्यवसाय बन गया है, जबकि भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह से लाल बालू से लाल हो चुके हैं,। कहा कि मौजूदा समय में किसान खाद व बीज के लिए दर दर भटक रहे हैं, सरकारी नलकूप खराब है। राशन, केरोसिन गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है। थाना, तहसील, ब्लॉक हर जगह लाल गमछे की लहर चल रही है, बिना इनको कमीशन दिए कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। कहा कि आने वाली सपा सरकार फिर पूर्ण बहुमत से होगी।
उन्होंने बताया कि लक्ष्मण छपरा निवासी सूर्यनाथ पांडेय के पुत्र की मृत्यु के लिए दोषी दोकटी थाना अध्यक्ष है, इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजीपी से मिलूंगी। इस मौके पर इलाहाबाद नैनी के जेल विजिटर चंद्रशेखर तिवारी, श्रीराम मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।