{"_id":"59fb60164f1c1bd1538ba89c","slug":"61509646358-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटों का ध्रुवीकरण कर धर्मनिरपेक्षता को बदनाम कर रही भाजपा: रमाशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटों का ध्रुवीकरण कर धर्मनिरपेक्षता को बदनाम कर रही भाजपा: रमाशंकर
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। भाजपा निकाय चुनाव में वोटों का ध्रुवीकरण कर धर्मनिरपेक्षता को बदनाम कर रही है। राम मंदिर का मुद्दा गरमाकर भाजपा निकाय चुनाव में फतह हासिल करने की जुगत में है, लेकिन मतदाता भाजपा के मंसूबों को ध्वस्त कर देंगे। यह बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने गुरुवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
कहा कि गुजरात, हिमाचल प्रदेश विधानसभा और यूपी के निकाय चुनाव में लाभ लेने के लिए राम मंदिर के मुद्दे को जान बूझकर उछाल रही है। भाजपा आरक्षण और राम मंदिर मुद्दे के जरिए एक बार फिर जनता को गुमराह कर वोट हथियाने की जुगत में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए विद्यार्थी ने कहा कि ताज महल को शमशान बताने वाले वहां जाकर झाडू लगाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। विद्यार्थी ने दावा किया कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा के साथ ही प्रदेश की नगरीय चुनाव में भाजपा की करारी हार और धर्मनिर्पेक्ष ताकतों की जीत सुनिश्चित है।