{"_id":"59f616594f1c1bce538b9e76","slug":"61509299801-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन में दो दिन शेष, पते नहीं खोल रहे राजनीतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन में दो दिन शेष, पते नहीं खोल रहे राजनीतिक दल
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना तो जारी कर दिया। लेकिन अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने प्रत्याशियों के बाबत अपने पत्ते नही खोले हैं। सभी दल यही बता रहे हैं कि सूची प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया है। वहां से नाम तय होते ही पार्टी अपना प्रचार तेज कर देगी। टिकट नहीं मिलने पर कई प्रत्याशी बगावती तेवर भी अपना सकते हैं।
दो दिन पहले राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई और इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई। जिले में दूसरे चरण में चुनाव होने हैं और इसके लिए एक नवंबर से नामांकन भी शुरु हो जाएगा। आलम यह है कि नामांकन की तिथि महज दो दिन शेष रह गई हैे लेकिन किसी भी दल की ओर से अभी तक प्रत्याशी तय नहीं किया जा सका है। सूत्रों की मानें तो सबसे अधिक भाजपा के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। यहां जहां पहले पार्टी में मौजूद नेताओं ने दावेदारी ठोकी है, वहीं विभिन्न दलों के आए नेताओं ने भी टिकट की मांग कर दी है। दावेदार हर तरह की जुगाड़ व तिकड़म भिड़ाने में जुटे हुए हैं। इसी तरह समाजवादी पार्टी में भी टिकट को लेकर अंदर खाने कशमकश चल रही है और टिकट को लेकर दावेदार जिले से लखनऊ तक का चक्कर काट रहे हैं। बसपा भी किसी से कम नहीं है यहां भी दावेदारों की संख्या कम नहीं है और सभी दावेदार अपना टिकट पक्का करने की जुगत में हैं। हालांकि प्रत्याशियों के चयन के बाबत सभी दलों के संगठन के पदाधिकारी सूची को प्रदेश मुख्यालय भेजने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। उधर, विभिन्न दलों की ओर से प्रत्याशी चयन नहीं होने के कारण दावेदारों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों की मानें तो नामांकन के दिन तक नाम तय नहीं हुए तो दावेदार नामांकन भी कर सकते हैं। कई तो ऐसे भी हैं जो टिकट नहीं मिलने की स्थिति में पार्टी से बगावत कर भी चुनाव लड़ सकते हैं।
सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के जिला कमेटी की ओर से 15 लोगों के नाम लखनऊ के प्रदेश नेतृत्व को भेज दिए गए है। जहां उनमें से एक के नाम पर मुहर लगने के बाद टिकट फाइनल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने बताया कि जिले की कमेटी की ओर से उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली गई है। उसे सोमवार को लखनऊ भेजा जाएगा। जहां से टिकट के लिए उम्मीदवार की फाइनल सूची आने के बाद उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी।