{"_id":"59e4f3df4f1c1bf4688b616d","slug":"61508176863-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गरीब बेटियों की शादी कराएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गरीब बेटियों की शादी कराएगी सरकार
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितबड़ागांव। अब गरीबों की बेटियों की शादी सरकार कराएगी। दौरी से लेकर फर्नीचर तक का हर खर्चा सरकार वहन करेगी। उक्त बातें चितबड़ागांव के दुर्गा मंदिर परिसर स्थित रामलीला मंच पर आयोजित समारोह में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपने छह माह के कार्यकाल में गरीबों के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया है । परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को स्कूल ड्रेस प्रदान किया है तथा जाड़े के मौसम को देखते हुए दो स्वेटर, और दो जोड़ी मोजा जूते के साथ बच्चों को दिया जाएगा। उन्होंने राजभर समुदाय से योगी सरकार का सहयोग करने तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में राजेश तिवारी धीरज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, आनंद मिश्रा, लक्ष्मण तिवारी, मुन्ना राजभर, हरिनारायण राजभर, दिनेश राजभर, सुरेंद्र चौधरी, बंगाली रावत तथा छोटे लाल राजभर ने संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक बंटी सैनी ने कैबिनेट मंत्री सहित सभी आगंतुकों को माला पहनाकर स्वागत किया। मंच का संचालन श्रीनिवास राजभर तथा अध्यक्षता बंटी सैनी ने किया।