फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपाइयों ने किया खुशी का इजहार

एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपाइयों ने किया खुशी का इजहार

Sat, 02 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपाइयों ने किया खुशी का इजहार
बलिया। केन्द्रीय राज्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि डॉक्टर पांडेय अनुभवी नेता, संगठन कर्ता एवं पार्टी के वरिष्ठ निष्ठावान सिपाही हैं। उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी और मजबूत होगी। आगामी नगर निकाय एवं लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। डॉक्टर पांडेय को संगठन व सरकार दोनों का अनुभव लंबा रहा है। इसलिए संगठन और सरकार के बीच बेहतर संबंध कायम होगा। जिससे जनता को लाभ मिलेगा। कहा कि योगी और डॉक्टर महेंद्र पांडेय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा ऐतिहासिक ऊंचाई प्राप्त करेगी। इस मौके पर जिला मंत्री रामजी सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजीव मोहन चौधरी, लक्ष्मण दुबे, बब्बन सिंह रघुवंशी, वशिष्ठ दत्त पांडेय, राकेश चौबे, अंजनी राय, विनोद पांडेय, खड़क बहादुर तिवारी, मृत्युंजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


महेंद्र नाथ पांडेय के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर हर्ष, बांटी मिठाई
रसड़ा। केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई । विभिन्न जगहों पर मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया । कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि उनके चयन से पार्टी का कारवां और आगे बढ़ेगा। हर्ष नारायण सिंह, अनिल सिंह, संदीप सोनी, राकेश सिंह, प्रेम प्रताप सिंह, महंगी प्रसाद साहू, कृष्णा सिंह, ध्रुव जी एडवोकेट, सत्येंद्र राजभर, संजय सिंह, जितेंद्र गुप्ता शिशिर श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। उधर नगर महामंत्री गोविंद गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं संग महेन्द्र नाथ पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण कर केंद्र सरकार की बधाई दीया। इस मौके पर इब्राहिम अंसारी, पवन गुप्ता, अर्जुन कलवार, संदीप कसेरा, गोपाल जी शास्त्री, दिलीप गुप्ता, रमेश गौड़, विनय गुप्ता, आशीष बरनवाल, राहुल राय, गणेश जायसवाल, भोला जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed