{"_id":"597e1b064f1c1be72d8b46f7","slug":"61501436678-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था चरमराई
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। शिक्षामित्रों को सहायक शिक्षक के पद से कोर्ट द्वारा हटा देने के बाद शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा के प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल के शिक्षा व्यवस्था चरमरा सी गयी है। जिससे शिक्षण व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है। जिससे क्षेत्र के कई विद्यालय बंद हो गए है। तो कई विद्यालयों में केवल एक ही शिक्षक रह गए है। कुछ विद्यालय केवल असमायोजित शिक्षामित्रों के सहारे चल रहे है।
शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा में प्राथमिक व उच्चप्राथमिक विद्यालयों की कुल संख्या 127 है। जिसमे 97 प्राथमिक विद्यालय और 30 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। जहाँ इस क्षेत्र के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है। शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा में कुल प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से प्राथमिक विद्यालय मठधज्जु गिरी, शंकर नगर, सेवाश्रम, इब्राहिमाबाद नम्बर दो, दलेल टोला सहित 11 विद्यालयों को शिक्षकविहीन होने के कारण बंद कर दिए गए है। कुछ विद्यालयों पर असमायोजित शिक्षामित्र नियुक्त है जो विद्यालय चला रहे है। कुल मिलाकर प्राथमिक स्कूलों में पढाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।