फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कॉलेजों में नहीं लगा बायोमैट्रिक मशीन व सीसी कैमरा

कॉलेजों में नहीं लगा बायोमैट्रिक मशीन व सीसी कैमरा

Sun, 02 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में नहीं लगा बायोमैट्रिक मशीन व सीसी कैमरा
बेल्थरारोड। माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक व्यवस्था और अनुशासन पटरी पर लाने की कवायद के तहत बायोमेट्रिक मशीन और सीसीटीवी कैमरा लगाने का शासन का फरमान हवा-हवाई साबित हो रहा है। नकल और शैक्षिक अराजकता के लिए सूबे में कुख्यात बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के कुछ एक विद्यालय को छोड़ अधिकांश विद्यालयों में व्यवस्था लागू नहीं हो सकती है। सरकार बेपटरी हो चुकी माध्यमिक शिक्षा की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भले ही तमाम कवायद कर रही हो, लेकिन इन कवायदों का जमीनी धरातल पर कोई परिणाम निकलता नहीं दिख रहा है। प्रदेश शासन ने पिछले दिनों आदेश जारी कर नए शिक्षा सत्र से माध्यमिक विद्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन और सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया था। लेकिन अंगुली पर कुछ विद्यालयों को छोड़ अभी भी अधिकांश विद्यालयों में व्यवस्था लागू नहीं हो पाई है। प्रदेश शासन ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि वित्तविहीन विद्यालय अपने निजी संसाधन और अशासकीय विद्यालय विकास निधि से यह व्यवस्था करेंगे। बेल्थरारोड के नगरीय क्षेत्र में स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में शिक्षा सत्र शुरू होने के पहले ही बायोमैट्रिक मशीन और सीसीटीवी कैमरा का संचालन शुरू हो गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बनारसी यादव ने विश्वास जताया कि इस व्यवस्था से विद्यालय के कुशल संचालन में सहूलियत होगी। वहीं शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके अलावा नगर क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी यह व्यवस्था शुरू की गई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शासकीय और वित्तविहीन विद्यालयों में अभी तक यह व्यवस्था लागू नहीं की गई। इस स्थिति के चलते सरकारी फरमान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed