फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   60-year-old dilapidated cable poses a problem for 20 villages, protests if it is not replaced within 10 days

Ballia News: 60 साल पुरानी जर्जर केबल बनी 20 गांवों के लिए मुसीबत, 10 दिनों में नहीं बदली तो प्रदर्शन

Sun, 03 May 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
60-year-old dilapidated cable poses a problem for 20 villages, protests if it is not replaced within 10 days
बांसडीह रोड। विद्युत उपकेंद्र टकरसन के अंतर्गत फीडर नंबर एक क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता विनोद जायसवाल से मुलाकात की। आए दिन होने वाली बिजली कटौती और जर्जर केबल की समस्या से निजात दिलाने के लिए कहा। चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बिशुनपुरा-बघौली गांव के समीप रेलवे लाइन के नीचे से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की केबल 60 वर्ष पुरानी है। जर्जर होने से आए दिन फॉल्ट आता है। जब भी केबल जलती है, विभाग केवल मरम्मत (पैच वर्क) कर काम चला देता है। बार-बार होने वाले फॉल्ट के कारण क्षेत्र के करीब 20 गांवों की आपूर्ति घंटों और कभी-कभी दिनों तक ठप रहती है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विनोद जायसवाल ने टकरसन फीडर के जूनियर इंजीनियर को निर्देशित किया कि उक्त केबल की वर्तमान स्थिति और अब तक की प्रगति रिपोर्ट शनिवार को ही उपलब्ध कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने पहुंचे आशीष प्रताप सिंह, पिंकू सिंह, रवि कुमार, संजय सिंह और पवन आदि ने स्पष्ट कहा कि वे पिछले कई वर्षों से इस समस्या को झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed