फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   60 thousand rupees were cheated by keeping him in digital arrest for an hour

Ballia News: एक घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर ठग लिए 60 हजार

Thu, 29 Aug 2024 05:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
60 thousand rupees were cheated by keeping him in digital arrest for an hour
बलिया। सदर कोतवाली के निराला नगर निवासी एक व्यक्ति को एक घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 60 हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

निराला नगर निवासी हरेकृष्ण मोहन यादव की बेटी 12 अगस्त को प्रयागराज में रहने वाले बड़े भाई के यहां गई थी। उसी दिन दो बजे पिता हरेकृष्णा के यहां फोन आया कि मैं राहुल खाना इंस्पेक्टर एसपी आफिस प्रयागराज से बोल रहा हूं। आपकी बेटी यहां पकडी गई है। उसे छोड़वाने हेतु तत्काल 1,50,000 रुपया फोन पे से भेजें। बेटी की गिरफ्तारी से बदहवास पिता बेटी या बेटे को फोन करने की जगह साइबर ठग के झांसे में आ गए। उन्होंने फोन पे न चलाए जाने की बात कही। तब ठग ने यूको बैंक के खाते में एक लाख रुपये तत्काल भेजने की बात कही। नहीं तो लड़की का चलान करने की धमकी दी। इस दौरान वह फोन पर रहे।
विज्ञापन


हरेकृष्ण ने तत्काल पैसे की व्यवस्था कर 40 हजार रुपये उक्त खाते में जमा कर दिए। कुछ देर बाद पुनः फोन आया कि 20,000 रुपया तत्काल जमा करें, जोकि सीओ को देना है। दो बार में कुल साठ हजार रुपये हरेकृष्ण मोहन ने भेजे। लेकिन इसके बाद अपने लड़के से संपर्क किया तो पता चला कि बेटी अपने भाई के साथ आवास पर है। ठगी होने की जानकारी पर बैंक से संपर्क किया गया तो उक्त धनराशि एटीएम के माध्यम से निकाले जाने की बात बताई गई। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed