फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   60 days in jail in government land mafia

सरकार बनी तो 60 दिनों में भू-माफिया जेल में

Sat, 25 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 25 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
60 days in jail in government land mafia
बांसडीह तहसील प्रांगण में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
आजादी के साठ साल तक सत्ता में रहने वाले प्रधानमंत्री मोदी से ढाई साल का हिसाब मांग रहे हैं। राहुल बाबा कहते हैं कि मोदी जी हिसाब दीजिए। जबकि उनका परिवार 60 साल तक सत्ता में रहा लेकिन आज तक हिसाब नहीं दिया। अपने गिरेबां में झांक कर देखें कि उन्हाेंने क्या किया और मोदी जी   क्या कर रहे हैं। यह जनता भी देख रही है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बांसडीह विस क्षेत्र के तहसील में देर शाम भाजपा-भासपा गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद राजभर के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन


सपा-बसपा को आड़े हाथे लेते हुए कहा कि   भाजपा की सरकार बनी तो किसी भी गरीब और निरीह की जमीन पर भू-माफिया कब्जा नहीं कर सकेंगे। भू-माफियाओं को 60 दिनों के भीतर जेल में डाल दिया जाएगा। उप्र के मुख्यमंत्री बोलते हैं कि यहां काम बोलता है, जबकि सपा सरकार में हत्या, लूट, चोरी, बलात्कार सरेआम हो रही है। यह किसी से छिपा नहीं है।  
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में कल-कारखाने न होने से युवाओं को रोजी-रोटी के लिए गैर प्रांतों की ओर रुख करना पड़ता है। सूबे की सरकार ने पूर्वांचल  के लोगों को गड्ढे में गिराने का काम किया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो 40 नई डेयरी, 25 मेडिकल कालेज, 80 इंजीनियरिंग कालेज और 70 लाख युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे। अब गौ माता को समाज में सम्मान मिलेगा और दूध-दही की नदियां बहेगी। इस मौके पर बिहार के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, विनय सहस्त्र बुद्धदेव, भगवान पाठक,  दयाशंकर सिंह, अरुण राजभर, डा. डीके शुक्ला, देवेंद्र त्रिपाठी, नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू, गोपालजी सिंह, जिला मंत्री रामजी सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे तथा संचालन सुनील सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed