फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   6.5 lakhs withdrawn from account in 65 times of old man Bank account deposited by land sold in ballia

बैंक खाते में हेराफेरी: बुजुर्ग ने जमीन बेचकर जमा की रकम, 65 बार में खाते से निकाले गए 6.5 लाख, बैंक और खाताधारक को भी नहीं पता चला

Mon, 23 Aug 2021 08:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Aug 2021 08:07 PM IST
सार

छह माह के अंदर खाते से 65 बार में साढ़े छह लाख रुपये निकाले गए हैं, जिसका पता न ही खाताधारक और बैंक को पता चला। खाताधारक ने बैंक में जमीन बिक्री के रुपये जमा किए थे।

विज्ञापन
6.5 lakhs withdrawn from account in 65 times of old man Bank account deposited by land sold in ballia
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जमीन बिक्री का पैसा जमा करने के अगले दिन से छह माह के अंदर 65 बार में खाते से साढ़े छह लाख रुपये गायब हो गए। बैंक और बुजुर्ग खाताधारक को भनक तक नहीं लगी। जांच में पता चला कि इन ट्रांजेक्शन के बीच छह बार ट्रांजेक्शन फेल भी हुआ है।

विज्ञापन


मामला तब प्रकाश में आया, जब खाताधारक 18 अगस्त को किसान निधि का पता करने बड़ौदा यूपी बैंक सेमरी गया। पीड़ित ने बैंक से स्टेटमेंट निकालकर सोमवार को थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बलिया जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के रामपुर छावनी गांव निवासी घुरा राजभर का सेमरी गजियापुर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में बचत खाता है। उसने 18 फरवरी को जमीन की बिक्री के पैसे खाते में जमा किए थे। जिसके खाते से 19 फरवरी से 26 जुलाई के बीच 65 बार में साढ़े छह लाख रुपये निकाले गए। खाताधारक 18 अगस्त को बैंक में किसान निधि का पैसा पता करने गया तो इसका पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने सूचना बैंक मैनेजर हरि नाथ राम को दी। मैनेजर ने बताया कि खाते से जमीन की रकम को जमा करने के अगले दिन से ही 10-10 हजार रुपये निकाले गए हैं। यह निकासी उनकी शाखा से नहीं, बल्कि कहीं अन्यत्र से निकाली गई है।

थानाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। सूचना तत्काल साइबर सेल में भेजी जा रही है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed