{"_id":"68d1a9f0f4422045710b47e9","slug":"570-cases-of-english-liquor-recovered-from-truck-at-up-bihar-border-ballia-news-c-190-1-ana1001-148787-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: यूपी-बिहार बॉर्डर पर ट्रक से 570 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: यूपी-बिहार बॉर्डर पर ट्रक से 570 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन
नरहीं। यूपी-बिहार के बाॅर्डर स्थित नरहीं थाना के कोरंटाडीह पुलिस चौकी के पास से रविवार की रात आबकारी व थाना पुलिस ने संयुक्त चेकिंग में ट्रक से 570 पेटी शराब बरामद की। शराब की खेप आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी। बाजार में पकड़ी गई शराब की खेप की कीमत छत्तीस लाख रुपये आंकी जा रही है।
बृहस्पतिवार को पुलिस व एसओजी लखनऊ की टीम ने डीसीएम से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार उनके पास से आठ क्विंटल 26 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया था। 15 सितंबर को आबकारी की टीम ने डीसीएम से कतरन के बीच 517.38 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की थी।
पुलिस की सख्ती ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्करों में भय व्याप्त है। थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक विनय राय क्षेत्र एक सदर व आबकारी निरीक्षक संदीप यादव क्षेत्र 3 बांसडीह शराब की बिक्री परिवहन एवं रोकथाम के संबंध में बिहार के बार्डर भरौली गोलम्बर के पास चक्रमण कर रहे थे। सूचना खास पर हमको अवगत कराया।
विज्ञापन
संयुक्त टीम कोरंटाडीह चौकी से कुछ दूर पहले ही गाजीपुर की तरफ से आ रही ट्रक को टार्च की रोशनी व डंडे से रुकने का इशारा किया तो ट्रक ड्राइवर वाहन को कुछ दूर पहले ही रोकते हुए कूदकर भागने में सफल रहा। टीम ने पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
ट्रक के पीछे ढाले में चेक किया गया तो उसमे ढेर सारी आलू की बोरियां भरी हुयी थी बोरियों को हटवाकर चेक किया गया तो अन्दर शराब के 570 पेटी कार्टून रखे मिले। पुलिस ने ट्रक को कब्जा में ले लिया। 5616.3 लीटर शराब एवं 40 आलू की बोरियां बरामद कीं।। बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक को सीज किया गया।