फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   56.17 percent people voted to form the city government

Ballia News: शहर की सरकार बनाने के लिए 56.17 फीसद लोगों ने किया मतदान

Thu, 11 May 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
56.17 percent people voted to form the city government
बलिया। चिलचिलाती धूप में निकाय चुनाव में 56.17 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे कम मतदान बलिया निकाय क्षेत्र में हुआ। सर्वाधिक रसड़ा नगरपालिका और चितबड़ागांव नगर पंचायत क्षेत्र में वोट पड़े। मतदान के दौरान बृहस्पतिवार को छिटपुट घटनाएं भी हुई। मतदान से पूर्व रसड़ा नगरपालिका में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार गुप्त को अज्ञात हमलावरों ने हमला कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

शहर के टाउन इंटर कालेज में मतदान शुरू होने के बाद सभासद के दो प्रत्याशियों के बीच एजेंट को लेकर तूतू मैंमैं हो गई, देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। सुरक्षा में तैनात जवानों ने दौड़कर मामला शांत किया। काफी देर तक दोनों पक्षों में गहमा-गहमी चलती रही। रसड़ा नगरपालिका के भगत सिंह विद्यालय केंद्र पर बीएसपी प्रत्याशी की शिकायत पर एक फर्जी मतदाता को पुलिस ने पकड़ा। शहर के भृगुआश्रम में फर्जी पहचान पत्र लेकर पहुंचे युवक को एजेंट के विरोध पर पुलिस ने पकड़ लिया। जांच टीम ने पहचान पत्र की जांच की तो कार्ड फर्जी निकला। जवानों ने चेतावनी देकर खदेड़ दिया। रतसर इंटर कॉलेज में मतदान करने पहुंचे एक व्यक्ति का वोट पड़ जाने पर हंगाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे गड़वार थाना प्रभारी ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। बैरिया में फर्जी मतदान में आधा दर्जन लोग पकड़े गए।
विज्ञापन

पहली बार वोटर बने युवाओं में मतदान को लेकर जोश नजर आया। बुजुर्ग मतदाता भी वोट डालने में पीछे नहीं रहे। कुछ बूथों पर सुबह ही महिलाओं की कतार लग गई थी। डीएम रविंद्र कुमार व एसपी राजकरन नैय्यर ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। वह दिन भर पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे रहे। बुजुर्ग तमाम कठिनाइयों के बाद भी बूथ पर पहुंचकर वोट डाले और अन्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed