{"_id":"673a502bb505f9130a005ac7","slug":"55-complaints-of-irregularities-in-mnrega-works-in-3-years-ballia-news-c-190-1-svns1007-126948-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 3 साल में मनरेगा कार्यों में अनियमितता की 55 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 3 साल में मनरेगा कार्यों में अनियमितता की 55 शिकायतें
विज्ञापन
बलिया। विकास भवन स्थित मनरेगा लोकपाल कार्यालय में आए दिन मनरेगा से जुड़ी शिकायतें आ रही हैं। जिलेभर में मनरेगा कार्यों में अनियमितता व भ्रष्टाचार से जुड़ीं 55 से अधिक शिकायतें आई हैं। इनमें से सात शिकायतें जिलाधिकारी के पास भी पहुंची हैं। रिकवरी की कार्रवाई होनी है।
जिले में मनरेगा लोकपाल के तौर पर नवंबर 2021 से नवंबर 2023 तक पहली बार धनंजय राय की तैनाती हुई थी। लोकपाल को विकास भवन परिसर कार्यालय दिया गया था। लोकपाल के पहले कार्यकाल में जिले के 17 विकास खंडों के 940 ग्राम पंचायतों से मनरेगा में धांधली से जुड़ी करीब 45 शिकायतें आईं, जिनमें कुछ शिकायतें तो राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से जुड़ी हुईं थीं। जबकि 32 शिकायतें मनरेगा में हुईं वित्तीय अनियमितता से जुड़ीं थीं। लोकपाल ने इसकी जांच की। जिनमें से 5 शिकायतों में रिकवरी के लिए लोकपाल की ओर से संस्तुति करते हुए डीएम को प्रेषित कर दिया गया।
इसके अलावा लोकपाल धनंजय राय का द्वितीय कार्यकाल भी इसी वर्ष मार्च से आरंभ हुआ है। दूसरे कार्यकाल में अब तक मनरेगा से जुड़ी करीब 10 शिकायतें आई हैं। इनमें से करीब दो शिकायतों में जांचोपरांत कार्रवाई करते हुए लोकपाल ने रिकवरी की संस्तुति की है। लोकपाल ने बताया कि मनरेगा में हुई धांधली की शिकायत लोकपाल के विकास भवन स्थित कार्यालय में की जा सकती है।
विज्ञापन
मनरेगा लोकपाल धनंजय राय ने बताया कि मनरेगा के कार्यों में अनियमितता को लेकर अभी तक 55 से अधिक शिकायतें मिली हैं। सात शिकायतों में रिकवरी की संस्तुति की गई है। मनरेगा में अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं की जाएगी।