फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   54 laborers returned from truck by paying 2.16 lakh fare

2.16 लाख किराया देकर ट्रक से लौटे 54 मजदूर

Tue, 12 May 2020 04:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
54 laborers returned from truck by paying 2.16 lakh fare
बैरिया। क्षेत्र के करमानपुर तुरहा बस्ती में सात लोग मुम्बई के वापी से जैसे तैसे अपने गांव लौटे हैं। इन लोगों के साथ काम करने वाले 54 लोग अपने-अपने घर मुंबई से ट्रक से सफर करते हुए गाजीपुर व बलिया के गांवों में सोमवार देर रात पहुंचे हैं।
विज्ञापन

करमानपुर तुरहा बस्ती में आए मिथलेश तुरहा, राजेश, बृजेश, जितेंद्र, महेन्द्र, गोविंद, सुदर्शन तुरहा आदि ने बताया कि मुंबई के वापी में हम लोगों का पल्लेदारी (देहारी मजदूर) का काम ठीक ठाक चल रहा था। खाना व अन्य खर्च के बाद कुछ पैसे घर भी भेज दे रहे थे। लॉकडाउन के दौरान हम लोगों का काम बंद हो गया फिर भी हम लोग वहीं टिके हुए थे। इसी बीच वापी तथा आसपास कोरोना पॉजिटिव पाए जाने लगे। इससे वहां संक्रमण के बढ़ते खतरे को देख जान बचाने के उद्देश्य से मुम्बई में ही दो लाख 16 हजार रुपये किराए पर एक ट्रक तय कर अपने घरों के लिए निकल पड़े। 54 लोगों में से 17 लोग गाजीपुर, रेवती छह, सहतवार आठ, बिसौली पांच, सोनबरसा पांच, ओझवलिया 10, नारायणगढ़ के तीन लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed