फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   52 thousand bags of DAP reached the district, sent to cooperative societies

Ballia News: जिले में पहुंची 52 हजार बोरी डीएपी, सहकारी समितियों पर भेजा गया

Thu, 09 Nov 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
52 thousand bags of DAP reached the district, sent to cooperative societies
बलिया। जिले में डीएपी की किल्लत से राहत मिली है। 52 हजार बोरी की खेप रेलवे रैक से सोमवार की शाम को जिले पहुंच गई। कृषि विभाग की ओर से डीएपी को रैक से सीधे 145 सहकारी समितियों पर भेजा गया।
विज्ञापन

जिले में रबी की बोआई जोर पकड़ने लगी है तो दूसरी ओर डीएपी की किल्लत अभी बनी हुई है। धान की कटाई चल रही है और खाली खेतों में मोटे अनाजों की बोआई हो रही है। लेकिन इसके लिए भी डीएपी की आवश्यकता पड़ रही है जो जल्दी नहीं मिल रही। सहकारी समितियों व निजी दुकानदारों के लिए लक्ष्य तय होता है। कहीं भी डीएपी नहीं मिलने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। हालांकि अब कुछ राहत मिलेगी। डीएपी की एक रैक सोमवार की शाम को जिले में 52 हजार बोरी डीएपी लेकर पहुंची। किसानों की मांग को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने डीएपी को रैक से सीधे सहकारी समितियों पर भेजवाना शुरु कर दिया। मंगलवार दोपहर तक कुल 145 समितियों पर डीएपी भेजा गया।
विज्ञापन


इस बाबत जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि अधिकांश समितियों पर डीएपी को भेजवाया गया है। जल्द ही दूसरी रैक भी डीएपी की आने वाली है। किसान अपनी जरूरत के अनुसार ही डीएपी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed