फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   52 prescriptions for the post of president

अध्यक्ष पद के लिए 52 पर्चे हुए दाखिल

Mon, 06 Nov 2017 10:30 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 06 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
52 prescriptions for the post of president
सोमवार को टाउन डिग्री चौराहे पर नामांकन के दौरान जाते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : ballia
निकाय चुनाव के तहत नामांकन के छठें दिन सोमवार को हर तहसीलों में पर्चा भरने को लेकर आपाधापी रही। जबकि पिछले पांच दिनों में नामांकन को लेकर कोई जोर नहीं रहा और कई नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए तो पिछले पांच दिनों में खाता तक नहीं खुला। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 52 ने पर्चे दाखिल किए जबकि सभासद पद के लिए 270 ने नामांकन किया। इस दौरान जिला मुख्यालय और तहसीलों में भीड़ उमड़ी रही। समर्थकों ने जुलूस निकाला और प्रत्याशियों का नामांकन कराया।
विज्ञापन

बलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से संजीव कुमार डम्पू, सपा से संजय उपाध्याय, बसपा से अजय कुमार चौधरी डब्लू, आम आदमी पार्टी से राजकुमार मौर्य के अलावा निर्दल कन्हैया लाल सोनी व अमर नाथ सिंह ने नामांकन किया। जबकि चितबड़ागांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से राजू सिंह डब्बू, भासपा से प्रदीप गुप्ता के अलावा निर्दल गोविंद राम व आनंद कुमार सिंह ने नामांकन किया।
विज्ञापन


बैरिया : अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। भाजपा के प्रत्याशी शान्ति देवी पत्नी स्व. शिवदयाल वर्मा ने बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह के साथ और सपा प्रत्याशी अनिता यादव पत्नी लालू यादव राज्य सभा सांसद नीरज शेखर व पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल के साथ पहुंच कर नामांकन किया। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए पूनम सिंह पत्नी हरी सिंह, पूजा सिंह पत्नी संजय सिंह, संगीता देवी पत्नी शिवमंगल वर्मा, मीना देवी पत्नी अवधेश यादव ने नामांकन किया। छठवें दिन अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई। सभासद पद के लिए कुल 37 प्रत्याशियों ने नामांकन किया जबकि सभासद पद के पांच पर्चे बेचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदरपुर :  अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी से भीष्म यादव, भाजपा से रविन्द्र वर्मा, बसपा से ओमप्रकाश  गुप्त के अलावा बतौर निर्दलीय संजय जायसवाल, मीरा देवी, डॉ दीनानाथ, हेमवन्ति देवी ने नामांकन किया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए एक पर्चे की बिक्री हुई। सभासद पद के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया और चार पर्चे की बिक्री हुई। यह जानकारी अध्यक्ष पद के आरओ रमेश कुमार सिंह व सभासद पद के आरओ डॉ अनवारुल हक अंसारी ने दी। नामांकन को लेकर एसडीएम राजेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी त्रयंबक नाथ दुबे, एसओ अनिल चंद्र तिवारी, चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे, माल्दह चौकी प्रभारी विजय प्रताप मौर्य, बीडीओ चंद्रमोहन कन्नौजिया, तहसीलदार आलोक कुमार के साथ ही पीएसी के जवान भी मौजूद रहे। बेल्थरारोड :  अध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार गुप्त, विनोद कुमार पप्पू, परवेज, अरुण कुमार, शबनम परवीन ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा विभिन्न वार्डों के सभासद पद के लिए कुल 36 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कई प्रत्याशी गाजे-बाजे और समर्थकों के साथ तहसील पहुंचे थे। अब तक अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद के लिए 71 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं।

बांसडीह :  तहसील में सहतवार, बांसडीह, रेवती व मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 20 उमीदवारों ने नामांकन किया। इसके अलावा चारों नगर पंचायतों के सभासद पद के लिए कुल 138 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नगर पंचायत बांसडीह अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें सपा से रेनू सिंह पत्नी अरविंद सिंह, बसपा से रानी देवी पत्नी अनूप गुप्ता, सुभासपा से सिंधु राजभर पत्नी लालजी राजभर के अलावा निर्दल रेखा सिंह पत्नी संजय सिंह, बिंदु तिवारी पत्नी सुरेन्द्र तिवारी, पुष्पा सिंह पत्नी गजेन्द्र सिंह व कलावती पत्नी संतोष थे।


सहतवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुभासपा से नीतू पत्नी शशिकांत के अलावा निर्दल सावित्री, ममता निर्दल, गुड़िया ने नामांकन किया।
रेवती नगर पंचायत  अध्यक्ष पद के लिए सुभासपा से किरण पत्नी शैलेश ने नामांकन किया। मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से धर्मशीला, सपा से प्रदीप गुप्ता, भाजपा से धर्मेन्द्र माणिक, निर्दल अजय, भीम गुप्ता, अमृतेश, रेनु गुप्ता, गौतम ने नामांकन किया। उधर, आचार्य संहिता के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने डॉ पुष्पा सिंह व रेनू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। नामांकन स्थल पर पुलिस की चौकसी रही। इस मौके पर एसडीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी, सीओ अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी आदि थे। रसड़ा :  अध्यक्ष पद के लिए चार  व सभासद पद के लिए 47 प्रत्याशियों  ने  नामांकन किया। जबकि सभासद पद के लिए तीन पर्चे की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के लिए शकुन्तला देवी पत्नी बनारसी प्रसाद वर्मा ने सोमवार को दूसरी बार नामांकन किया। निवर्तमान चैयरमैन वशिष्ठ नारायन सोनी की पत्नी मोती रानी, भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी पत्नी राजेश गुप्ता, भासपा से शमसुन निशा पत्नी शब्बीर अंसारी ने नामांकन किया।  25 वार्ड के लिए अब तक सभासद पद के लिए कुल 89 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अब तक अध्यक्ष पद के 12 पर्चे व सभासद के लिए 152 पर्चे बिक्री हुई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed