फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   518 farmers will get solar pumps on subsidy.

Ballia News: 518 किसानों को अनुदान पर मिलेंगे सोलर पंप

Sun, 30 Nov 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
518 farmers will get solar pumps on subsidy.
बलिया। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के तहत सोलर पंप अनुदान पर दिए जाएंगे। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर 15 दिसंबर तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

दो एचपी पंप पर 98,593 रुपये तक का अनुदान सरकार की तरफ से मिलेगा। आवेदन के लिए ऑनलाइन बुकिंग होगी। जिले में पीएम कुसुम योजना के तहत जिले में 518 किसानों को सोलर पंप का लाभ देने का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया है। ऊर्जा बचत के लिए सरकार की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलर पंप लगाने के लिए आॅनलाइन आवेदन मांगें गए हैं।
विज्ञापन

दो एचपी के डीसी सबमर्सिबल पंप पर 1,00,215 रुपये व एसी सबमर्सिबल पंप 99,947 रुपये और तीन एचपी के डीसी सबमर्सिबल पंप पर 1,33,621 रुपये व एसी सबमर्सिबल पंप पर 1,32,314 रुपये का अनुदान मिलेगा। जबकि पांच एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर 1,88,038 रुपये और 7.5 एचपी एसी व 10 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर अनुदान के रूप में सर्वाधिक 2,54,983 रुपये का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को अनुदान पर सोलर पंप के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। पंजीकृत किसान ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed