फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   516 employees will be given anti-filarial medicine

Ballia News: 516 कर्मचारी खिलाएंगे फाइलेरियारोधी दवा

Thu, 06 Feb 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
516 employees will be given anti-filarial medicine
इंदरपुर। फाइलेरिया मुक्त करने के लिए 10 फरवरी से चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में 258 टीमों के 516 कर्मचारी दवा की खुराक देंगे।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राहुल सिंह ने बताया कि नगरा ब्लाॅक के 94 ग्राम पंचायतों के लिए 258 टीमें गठित की गई हैं। एक टीम में दो कर्मचारियों आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। सभी लोग 10 फरवरी को आंगनबाड़ी सहित सभी बूथों पर फाइलेरियारोधी दवा खिलायेंगे। 11 से 25 फरवरी तक डोर टू डोर दवा खिलाई जाएगी। बताया कि कार्यक्रम पर नजर रखने के लिए 53 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। चार रैपिड रिस्पांस टीम व चार मोबाइल टीम बनाई गई है। प्रभारी ने बताया कि खाली पेट किसी को भी दवा नहीं खिलाई जाएगी। गर्भवती महिला व अत्यंत गंभीर बीमार व्यक्ति को दवा नहीं खिलाई जाएगी। बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लापरवाही अक्षम्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed