{"_id":"5ccf2b75bdec22075a3bc9c2","slug":"51557080949-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36918 मतदाताओं को पहचान पत्र का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36918 मतदाताओं को पहचान पत्र का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले के 36918 मतदाताओं के पास अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं पहुंच सका है। इसे लेकर मतदाता परेशान हैं। हालांकि निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए विकल्प पहचान पत्र निर्धारित किया है। अधिकारियों का कहा है कि पहचान पत्र उपलब्ध होते बीएलओ के माध्यम से वितरण करा दिया जाएगा।
मतदाता पुनरीक्षण के दूसरे चरण में जनवरी से लेकर अप्रैल महीने में समय-समय पर चलाए गए अभियान में जिले में कुल 36918 नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में आयोग की ओर से केवल नाम जोड़ने का निर्देश दिया गया था इस दौरान कोई नाम न तो काटा गया और न ही संशोधित किया गया। हालांकि महिला मतदाता बनाने पर काफी जो रहा। 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदाता पुनरीक्षण का ब्योरा सामने आया। इसमें रसड़ा विधान सभा में 7938 नए मतदाता बने हैं जिसमें पुरुष 3693 व महिला 4245 मतदाता हैं।
इसी तरह बेल्थरारोड विस क्षेत्र में कुल 9663 नए मतदाता में से पुरुष 4689 व महिला 4974, सिकंदरपुर विस में कुल 2202 में पुरुष 1066 व महिला 1136, बांसडीह विस में कुल 5808 में पुरुष 2523 व महिला 3285, फेफना विस में 3201 में पुरुष 1428 प महिलर 1773, बलिया नगर विस में कुल 3673 में पुरुष 1804 व महिला 1869 व बैरिया विस क्षेत्र में कुल 4436 में पुरुष 2218 व महिला 2218 मतदाता है। हैरानी की बात है कि बैरिया विस क्षेत्र में लाख प्रयास के बावजूद महिला मतदाता की संख्या में कोई इजाफा नहीं हो सका है। इन मतदाताओं को अभी तक पहचान पत्र नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
एसडीएम रामआसरे ने कहा कि सप्लीमेंट टू के तहत नए जुड़े मतदाताओं का ब्योरा निर्वाचन आयोग को भेजा गया है। आयोग की ओर से पहचान पत्र उपलब्ध होते ही मतदाताओं तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। चुनाव के पूर्व पहचान पत्र उपलब्ध हो जाएगा।-रामआसरे, एडीएम, बलिया