फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एसपी ने बैरिया थाने का किया औचक निरीक्षण, दिया निर्देश

एसपी ने बैरिया थाने का किया औचक निरीक्षण, दिया निर्देश

Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने बैरिया थाने का किया औचक निरीक्षण, दिया निर्देश
बैरिया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने शनिवार की देर शाम बैरिया थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर का अवलोकन किया। एसपी ने क्षेत्र के सभी असलहे जमा नहीं होने पर एसएचओ अनिलचंद तिवारी को फटकार लगाते हुए कहा कि अब तक जो असलहे जमा नहीं हुए हैं जल्द जमा करवाएं।
विज्ञापन

एसपी ने निर्देश दिया कि मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालो पर गुंडा एक्ट, मिनी गुंडा एक्ट गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाए और बल्नरेबल व क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर पैनी नजर रखी जाए। कहा कि कमजोर व निर्बल मतदाताओं को चुनाव पहले या बाद में डराने धमकाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी-बिहार का सीमावर्ती क्षेत्र होने की वजह से सीमा से सटे मतदान केंद्रों पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश एसपी ने दिया। एसपी ने अवैध शराब के धंधे पर पूरी तरह लगाम लगाने का निर्देश दिया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed