{"_id":"5cae3b7ebdec2213ec62350b","slug":"51554922366-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी वाहनों से प्रचार के लिए खर्चने होंगे 3500 रुपये प्रतिदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी वाहनों से प्रचार के लिए खर्चने होंगे 3500 रुपये प्रतिदिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्याशियों द्वारा प्रचार के दौरान सामानों पर खर्च को मानक तय कर दिए हैं। सामानों मूल्य का भी निर्धारण किया है और इसी के अनुसार प्रत्याशियों को लेख-जोखा देना होगा। प्रचार करने वाले को सात रुपये की प्रति कप चाय मिलेगी। प्रत्याशी को हल्का नाश्ता के लिए 25 रुपये व लंच के लिए 60 प्रति पैकेट खर्च करने होंगे। फार्च्यूनर, इंडेवर, सीआरवी आदि लग्जरी वाहनों के लिए प्रतिदिन 3500 रुपये खर्च तय किए गए हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर आयोग ने तैयारी तेज कर दी है। आयोग ने प्रत्याशियों की ओर से किए जाने वाले प्रचार-प्रसार के लिए भी मानक तय किए हैं। आयोग ने प्रत्याशियों को भी निर्देश दिया है कि आय-व्यय का ब्योरा न देने पर उन्हें चुनाव से डिबार कर दिया जाएगा। आयोग की ओर से चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार के लिए हर कार्य के लिए अलग-अलग दर का निर्धारण किया है। इसमें चाय से लेकर खाने, टेंट, कुर्सी, वाहनों, होटल, विज्ञापन, मंच सजावट आदि की दरें निर्धारित हैं। प्रत्याशियों की ओर से दिए जाने वाले खर्च को चुनाव आयोग की ओर से इसी दरों के आधार पर ही खर्च का ब्योरा तय करेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम राम आसरे ने बताया कि प्रत्याशी नामांकन से मतगणना तक कुल 70 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं। प्रत्याशी की ओर से किए जाने वाले खर्च का हिसाब-किताब आयोग की ओर से निर्धारित दर के आधार पर ही किया जाएगा।
लग्जरी वाहनों से प्रचार होगा सबसे महंगा
बलिया। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी और स्टार प्रचारक ने अगर लग्जरी वाहन फार्च्यूनर, इंडेवर, सीआरवी आदि से प्रचार किया तो उन्हें प्रतिदिन 3500 रुपये खर्च उठाना पड़ेगा। वाहनों में सबसे कम दर बाइक की है, इससे प्रचार करने पर केवल ईंधन के लिए प्रतिदिन 200 रुपये का खर्च जोड़ा जाएगा। इसके अलावा साइकिल, रिक्शा से प्रचार पर 250, ई-रिक्शा पर प्रतिदिन 700, छोटी कारें इंडिका, मारुति आदि पर एक हजार, जीप, बोलेरो आदि पर 1800, स्कार्पियो, इनोवा, एक्सयूवी-500 आदि पर 2500 रुपये प्रतिदिन खर्च तय किए जाएंगे। इसके अलावा आयोग की ओर से बस, मिनी बस, मिनी ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली आदि से प्रचार के लिए भी दर किए हैं।
विज्ञापन
होटल में प्रेसीडेंसियल डबल रूम में ठहरने का खर्च होगा 2200 रुपये
बलिया। आयोग की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान अवस्थापन व भोजन के लिए दर निर्धारित किया है। इसमें सबसे महंगा प्रेसीडेंसियल डबल रूम होटल का किराया 2200 रुपये प्रतिदिन का होगा जबकि सबसे कम अति सामान्य सिंगल कमरे के होटल का किराया 500 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा एसी डिलक्स सिंगल का 1400, एसी डिलक्स डबल का 1600, एसी डबल का 800, एसी सिंगल का 600 रुपये तय है। पांच पूड़ी, एक सब्जी व एक मीठा वाले लंच पैकेट की दर 60 रुपये प्रति पैकेट, चाय सात रुपये प्रति कप, हल्का नाश्ता एक मीठा, नमकीन व चाय की दर 25 रुपये है।
नुक्कड़ सभा व लाउडस्पीकर का खर्च होगा 500 रुपये
बलिया। आयोग ने प्रचार के लिए रिक्शा सहित लाउडस्पीकर के लिए 700, लाउडस्पीकर सहित नुक्कड़ सभा के लिए 500 व केवल रिक्शा के लिए 250 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया है। इसके अलावा पांच केवीए जनरेटर के लिए 500, तीन केवीए के लिए 400, सात केवीए के लिए 800, 10 केवीए के लिए 900, 15 केवीए के लिए 1500, 25 केवीए के लिए दो हजार व 30 केेवीए के जनरेटर के लिए 2500 रुपये प्रतिदिन का दर निर्धारित किया है।
पांच सीटर सोफा होगा सबसे महंगा
बलिया। चुनाव प्रचार के दौरान सभा आदि करने पर सोफा पांच सीटर के लिए 400, दो सीटर के लिए 200, एक सीटर के लिए 100 रुपये प्रतिदिन तय किया है। इसके अलावा कुर्सी फाइवर 15 रुपये प्रति पीस, वीआईपी कुर्सी 40 रुपये प्रति पीस, मेज 40 रुपये प्रति पीस, मेजपोश 15 रुपये प्रति पीस निर्धारित किया है।
101 किलो के माला के लिए खर्च करने होंगे 1700 रुपये
चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के स्वागत आदि के लिए फूल मालाओं का भी दर आयोग ने तय किया है। इसमें फूल की सामान्य माला के 20 रुपये प्रति पीस, फूल की बड़ी माला 40 रुपये प्रति पीस, 51 किलो फूल की माला 800 रुपये प्रति पीस व 101 किलो फूल की माला की दर 1700 रुपये प्रति पीस तय किया गया है।