{"_id":"5c3f6222bdec22735b66bc9b","slug":"51547657762-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व, आबकारी व पुलिस टीम का मॉडल शॉप पर छापा, मिली कई अनियमिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व, आबकारी व पुलिस टीम का मॉडल शॉप पर छापा, मिली कई अनियमिताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निर्देश बुधवार को सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा के नेतृत्व में राजस्व, आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर के चौक स्थित मॉडल शॉप सहित कई शराब दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दुकानों के स्टॉक, रेट लिस्ट आदि की जांच की। कई दुकानों पर इसमें अनियमिता मिली। छापेेमारी देर शाम तक जारी रही।
बताया जाता है शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर बिक्री की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर जिलाधिकारी ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कुल छह टीमें गठित की। इसमेें राजस्व, आबकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी हैं। सदर तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को सबसे पहले नगर के चौक में स्थित अंग्रेजी शराब के मॉडल शॉप पर छापेमारी की। इसको लेकर दुकान के सैल्समैनों में हडकंप मच गया और अचानक अधिकारियों व पुलिस की टीम को देखकर आसपास के दुकानदार भी सहम गए। तहसीलदार ने मॉडल शॉप के स्टॉक रजिस्टर व रेट लिस्ट की जांच की लेकिन रेट लिस्ट को दुकान के बाहर नहीं चिपकाया गया था। तहसीलदार चंद्रा ने बताया कि स्टॉक रजिस्टर व दुकान में मौजूद स्टॉक का मिलान किया गया और स्टॉक रजिस्टर अधूरा मिला। अधिकारियों की टीम देर शाम तक दुकान में स्टॉक आदि की जांच करते रहे। तहसीलदार ने बताया कि जांच में कई खामियां मिली हैं, रिपोर्ट तैयार की जा रही है और इसे जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार जया सिंह, नगर कोतवाल शशिमौलि पांडेय, आबकारी निरीक्षक अनुराग सिंह, नगर कानूनगो आरके श्रीवास्तव, लेखपाल महीप सिंह आदि रहे।