{"_id":"5c3f6132bdec2273a67c8e8f","slug":"51547657522-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर तोड़ना बंद नहीं हुआ तो आप करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर तोड़ना बंद नहीं हुआ तो आप करेगी आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार धर्म के नाम पर धंधेबाजी कर रही है। केंद्र व प्रदेश की सरकार राम के नाम पर वोट तो लेती है और खुद को हिंदुओं का ठेकेदार समझती है। वह सोचती है कि भाजपा धर्म के नाम पर कुछ भी कर सकती है और कोई भी कुछ बोलेगा नहीं। एक तरफ भाजपा कहती है कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे और दूसरी तरफ काशी में कहती है कि बाबा विश्वनाथ हम आएंगे, मंदिर सभी तोड़वाएंगे। यह बातें आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहीं।
कहा कि काशी में अंबानी परिवार के इशारे पर हजारों वर्ष पुराने 36 पौराणिक मंदिरों को योगी सरकार ने विश्वनाथ कोरिडर के नाम पर तोड़ने का काम किया है। यही नहीं देश के सबसे पुराने भारत माता मंदिर को भी तोड़ने का काम किया है। विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में पीढ़ियों से दुकानदारी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले दुकानदार के सामने रोजी-रोटी की किल्लत हो गई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राज्य सभा सांसद तथा प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में 23 जनवरी को अयोध्या पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे। चेताया कि अगर योगी सरकार मंदिरों को तोड़ना बंद नहीं करेगी तो आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर पूर्वांचल सचव सत्येंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, सुशांत राज भारत, अजीत स्वराज आदि मौजूद रहे।