{"_id":"5bdf41e7bdec2269be332948","slug":"51541358055-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर लगे गंदे पानी से मुहल्लेवासियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर लगे गंदे पानी से मुहल्लेवासियों में रोष
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। आवास विकास कॉलोनी के निवासियों ने साफ सफाई को लेकर पार्क में रविवार की सुबह बैठक की। मुहल्ला वासियों ने कहा कि कॉलोनी स्थित सड़क पर लगे गंदे पानी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कुछ महीने पहले जब कार्यदायी संस्था द्वारा सफाई नहीं करवाई जाती थी, तब मुहल्ले की साफ़-सफाई बहुत ही अच्छी थी। लेकिन जबसे संस्था द्वारा साफ सफाई होने लगी, तबसे मुहल्ले में गंदगी का अंबार लगा रहता है। मुहल्ले के गलियों में गंदा पानी लगने से संक्रमण बीमारियों के फैलने का भय बना रहता है। इसके लिए मुहल्ले वासियों ने ईओ और चेयरमैन से वार्ता भी की, लेकिन कुछ भी इसका निस्तारण नहीं निकला। मुहल्ले के लोगों ने कहा कि गलियों में गंदे पानी के रास्ते बच्चों को स्कूल आना जाना पड़ता है जिससे बच्चों के संक्रमण बीमारियों की चपेट में आने का भय बना रहता है। इस मौके पर एसएन राय, अभय शंकर सिंह, संदीप सिंह, गोपाल त्रिपाठी, विनय उपाध्याय, विजय नाथ तिवारी, शिवाजी गुप्ता, डाक्टर बीके सिंह आदि रहे।