फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कार्डधारकों को नहीं मिल रहा राशन

कार्डधारकों को नहीं मिल रहा राशन

Sat, 19 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कार्डधारकों को नहीं मिल रहा राशन
मनियर। गरीबों को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन कटिबद्ध है और इसके लिए अनेक योजनाएं भी चला रही हैं, जिसमें एक राशन वितरण प्रणाली भी है। लेकिन राशन वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार इस कदर समाया है कि पात्रों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसकी एक बानगी नगर पंचायत मनियर में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत मनियर के वार्ड नंबर-11 के सभासद विनय कुमार सिंह ने सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली में धांधली को लेकर अपने वार्ड के राशन दुकानदार के विरुद्ध अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारियों की बैठक में पत्रक देकर शिकायत की है। उल्लेख किया है कि उक्त दुकानदार द्वारा अंत्योदय कार्ड धारकों से अधिक पैसा लिया जा रहा है एवं राशन भी कम दिया जा रहा है। जिस पर अधिशासी अधिकारी ने अपने विभागीय लिपिक से जांच कराई। जिसमें लिपिक ने रिपोर्ट लगाया कि 14 किलोग्राम चावल एवं 18 किलोग्राम गेहूं जिसका मूल्य 105 रुपये लिया जा रहा है। जांचोपरांत अधिशासी अधिकारी द्वारा पूर्ति निरीक्षक को अनियमितता के खिलाफ राशन दुकानदार के खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था। लेकिन पूर्ति निरीक्षक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। सभासद ने चेताया कि अगर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक राकेश ने बताया कि शीघ्र ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed