{"_id":"5a91a7bc4f1c1bcb268bbb84","slug":"51519495100-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों तरफ जोगीरा सारा रा रा रा रा रा..सुनाई दे रही धून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों तरफ जोगीरा सारा रा रा रा रा रा..सुनाई दे रही धून
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़वार। रंग और गुलाल का पर्व होली के आने में अब कुछ दिन ही शेष है। किंतु फिजा में फागुनी गीतों की बहार आ गई है। ऐसे में गाने-बजाने का दौर भी तेज हो गया है। बाजार में इसके लिए खूब इंतजाम भी किए गए हैं। फगुआ और होली के गीत की सीडी से बाजार सज गए हैं। इस दौरान चारों तरफ जोगीरा सारा रा रा .. जैसे गीतों की धुन सुनाई दे रही है। बाजार में होली गीत के नाम पर कई भड़काऊ और अश्लील सीडी भी बिक रही है, जिसे लेकर लोगों के बीच काफी डिमांड भी है, लेकिन होली के भोजपुरी गीत में अश्लीलता को लेकर लोगों में काफी नाराजगी भी है। लोक गीत गायक कन्हैया हरिपुरी ने कहा कि देश विदेश में फैले लगभग 40 करोड़ भोजपुरी भाषा-भासी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले आज कल कई ऐसे गायक उभरे हैं जो फूहड़, अश्लील व द्विअर्थी गीतों का गायन कर माहौल को निरंतर प्रदूषित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने हुनर के बल पर सफलता प्राप्त करनी चाहिए। अश्लीलता का सहारा लेकर भोजपुरी को बदनाम नहीं करना चाहिये। क्योंकि भोजपुरी की अपनी अलग मिठास है।
विज्ञापन