{"_id":"5a831c174f1c1ba4268ba1f6","slug":"51518541847-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण की चपेट में कराह रही सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण की चपेट में कराह रही सड़क
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। शासन द्वारा लाख प्रयास के बाद भी कचहरी चौराहा व कोतवाली तिराहे से लेकर बड़ी बाजार जाने वाली सड़क अतिक्रमण की चपेट में कराह रहा है। शासन द्वारा बार बार निर्देशित किया जाता है कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर अतिक्रमण न करे। इसको लेकर शासन से बार बार रिपोर्ट भी मांगी जाती है कि अतिक्रमण हटा की नहीं। लेकिन सिर्फ कागजों में ही अतिक्रमण हटाया जाता है। धरातल की स्थिति इससे कोसों दूर है।
बता दें कि कचहरी चौराहे पर दोनों तरफ सवारियों वाली गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इसी के साथ ही कचहरी चौराहे से मनियर रोड, सहतवार रोड, बलिया रोड व कस्बे में जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर ठेले खोमचे व गाड़ियां खड़ी करने के चलते अतिक्रमण से घिरा हुआ है। वहीं कोतवाली तिराहे से बड़ी बाजार जाने वाली सड़क जहां एलआईसी बैंक की बड़ी शाखा स्थित है। इनकी निजी पार्किंग नहीं है। यही नहीं दोनों तरफ गुमटियां भी रखी गई है। जिसके चलते वहां आने वाले लोग अपनी गाड़ियां साइकिल सड़क के दोनों किनारे खड़ा कर देते हैं। जिससे आधी सड़क प्रभावित हो जाती है। कभी तो घंटो जाम हो जाता है। इसको लेकर कस्बेवासियों ने अतिक्रमण मुक्त कराने के शासन व नगर पंचायत से मांग की है।
इस बारे में उपजिलाधिकारी अनिल चतुर्वेदी का कहना है कि अतिक्रमण हटाने का अभियान अभी चलाया गया था। लेकिन कुछ लोग फिर सड़क के किनारे ठेले खोमचे व गुमटी लगा कर अतिक्रमण किये हैं। इन लोगो पर कार्यवाही की जाएगी।