{"_id":"59fa07174f1c1b60678b895a","slug":"51509558039-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरीय इलाकों के आसपास के गांव पर पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरीय इलाकों के आसपास के गांव पर पैनी नजर
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। नगरीय इलाकों से 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। खुफिया रिपोर्ट के बाद उक्त गांवों के असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने उपद्रवी व चुनाव प्रभावित करने वालों को चिह्नित भी कर लिया है।
बलिया जनपद में दूसरे चरण के चुनाव के तहत 01 नवंबर से नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। जनपद में आठ नगर पंचायत और दो नगर पालिका में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए चुनाव होना है। जनपद को राज्य निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने अभी से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम की माने तो विगत दिनों जनपद के कुछ इलाकों में सांप्रदायिक विवादों को लेकर माहौल बिगड़ गया था। ऐसे में चुनाव के दौरान पूरी सतर्कता बरती जा रही है। नगरीय इलाकों से सटे गांवों पर भी पूरी नजर है। उक्त गांवों में भी धारा 144 लागू रहेगी। इसका पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।