{"_id":"59e4f3e44f1c1bd1538b7c28","slug":"51508176868-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों ने देखे तीन सौ से ज्यादा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों ने देखे तीन सौ से ज्यादा मरीज
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में सोमवार को मेडिकल शिविर लगाया गया। जिसमें चार डॉक्टरों ने तीन सौ से ज्यादा मरीजों का उपचार किया। ऐसा मरीजों में उपचार को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया।
शिविर में डा. मनोज कुमार, डॉ. विनेश कुमार, डॉ. आरडी राम, डॉ. एस प्रसाद और डॉ. मिथिलेश कुमार ने पूरी तत्परता से मरीजों का उपचार किया। इसके अलावा ओपीडी भी रोज की भांति चलती रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ लगी रही। जिला अस्पताल में चलने वाली ओपीडी में प्राय: दो डाक्टर उपचार करते हैं। उन्हीं में से एक डाक्टर को कैंप में उपचार के लिए लगाया गया था। बताया जा रहा है कि मरीजों में जागरूकता के लिए आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में आयोजित होने वाला अगला शिविर 23 अक्तूबर को लगाया जाएगा। इस दौरान सीएमएस डॉ. एसपी राय, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. पीके सिंह गहलौत, डॉ. रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।