{"_id":"59ac2fdf4f1c1b4e738b5016","slug":"51504456671-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने घर में घुसकर की पिटाई, वृद्ध समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने घर में घुसकर की पिटाई, वृद्ध समेत तीन घायल
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रविवार की सुबह भैंस चराने को लेकर मनबढ़ों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। जिससे वृद्ध समेत तीन युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान वृद्ध की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
रसूलपुर निवासी दीपक कुमार पांडेय पुत्र परमहंस पांडेय भैंस लेकर खेत में चराने गया हुआ था। इसी बीच भैंस दूसरे के खेत में चली गई। जिसको लेकर बच्चों में विवाद हो गया। जिसको लेकर छह मनबढ़ों ने लाठी डंडों से लैस होकर दरवाजे पर बैठे पारस नाथ पांडेय (65) पर हमला बोल दिया। शोर सुन घर में मौजूद गुड़िया पांडेय (17) पुत्री परमहंस पांडेय, प्रियंका पांडेय (16) पुत्री पारसनाथ पांडेय बचाने आई तो मनबढ़ों ने उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंचती कि हमलावर फरार हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया, जहां इलाज के दौरान पारस नाथ की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित उर्मिला देवी के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।