फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   51 thousand lamps were lit at Shri Chain Ram Baba Samadhi Sarovar

श्री चैन राम बाबा समाधि सरोवर पर जलाए गए 51 हजार दीपक

Fri, 19 Nov 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
51 thousand lamps were lit at Shri Chain Ram Baba Samadhi Sarovar
सहतवार। योगीराज श्रीचैन राम बाबा के समाधि स्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह एवं नीरज सिंह गुड्डू के तत्वावधान में शुक्रवार को 51 हजार दीपों से सरोवर की घाट को सजाया गया था। इस दौरान वाराणसी के विद्वान पंडित आशीश तिवारी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती की।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष पति नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि योगीराज श्री चैन राम बाबा के कारण आज हमारा सहतवार नगर पंचायत पूरे जिले के लिए पूजयनीय है। आज भी बाबा की समाधि पर कोई झूठी कसमें नहीं खाता है। बड़े-बड़े विवाद व कष्ट बाबा की शरण में आकर समाप्त हो जाते हैं। कहां कि श्री चैन सरोवर में हर धाम का जल है। स्नान करने के बाद बाबा की पूजा कर कोई कार्य किया जाए वह पूर्ण होता है। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में शांति एवं सुख समृद्धि के लिए बृहस्पतिवार को 24 घंटे का हरेराम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। शुक्रवार की दोपहर समाप्त हुआ, इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इलाहाबाद के पंडित सतीश शीतल ने ब्रह्मा, विष्णु, महादेव की झांकी व भजन के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर नगर पंकज सिंह, राजेश्वर सिंह, भूपेंद्र यादव, ध्रुव सिंह, राजीव सिंह, परमात्मा सिंह, जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह, नन्दी प्रधान, अनिल सिंह, टुनटुन मिश्रा, समर बहादुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed