नरहीं। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव बलिया एवं दिल्ली प्रेस फार्म एन फूड की ओर से केंद्र के सभागार में शनिवार को रीजनल कृषि क्षेत्र में फार्म एन फूड एग्री एवार्ड 2021 दिया गया। पौध स्वास्थ्य प्रबंधन की नई विधाओं पर संगोष्ठी भी हुई। इससे पहले ध्वजारोहण किया गया।
केंद्र के अध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश मौर्य ने बताया कि आज रसायन मुक्त खेती की आवश्यकता है। चौधरी चरण सिंह कृषि पुरस्कार से सम्मानित बृहस्पति कुमार पांडेय ने बताया कि कृषि की नई तकनीकों के लिए विशेष कर छोटे एवं मझोले किसानों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कला निदेशक भानु प्रकाश राना ने कहा कि नई तकनीकी की जानकारी के लिए किसानों को पढ़ना चाहिए। सुनील पांडेय क्षेत्रीय प्रबंधक आगा खान ग्राम्य समर्थन कार्यक्रम बिहार ने ग्राम्य विकास से संबंधित जानकारी दी। डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह केवीके बस्ती ने भी संबोधित किया। केवीके सोहांव, बस्ती, जौनपुर, गाजीपुर प्रथम, द्वितीय, बाराबंकी एवं बक्सर तथा श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविधालय के 17 वैज्ञानिकों, सहायक, सह आचार्यों और बलिया तथा बस्ती के 35 किसानों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ. सोमेंद्र नाथ, डॉ. मनोज कुमार, अमित तिवारी, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।