फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   50 thousand stolen from fertilizer shop

उर्वरक की दुकान से 50 हजार की चोरी

Fri, 07 Jan 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
50 thousand stolen from fertilizer shop
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 बैरिया-मांझी मार्ग स्थित मठ योगेंद्र गिरि चट्टी पर दुकान से बृहस्पतिवार को चोरों ने हजारों रुपये नकदी के साथ सामान की चोरी की। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता की मठ योगेंद्र गिरि चट्टी पर स्थित एकराम सिंह के कटरे में उर्वरक सहित अन्य वस्तुओं की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। शुक्रवार की सुबह अपनी दुकान खोलने आयेे तो देखा कि दुकान का रोशनदान टूटा हुआ है। दुकान खोलकर अंदर प्रवेश करके देखा तो चोरों द्वारा कैश बॉक्स तोड़कर उसमें रखा 37 हजार रुपये, ईपॉश मशीन, सीसीटीवी कैमरा, पावरबैंक, कैश बॉक्स में रखे जरूरी कागजात सहित करीब 50 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। इसकी सूचना चौकी प्रभारी बैरिया अखिलेश सिंह को दी गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed