फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   50 gaon aaj bhi andhere me

50 गांव अब भी जी रहे हैं ढिबरी युग में

Mon, 24 Oct 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 24 Oct 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
50 gaon aaj bhi andhere me
बिजली - फोटो : अमर उजाला
भले ही एलईडी लाइट का हो गया हो, लेकिन भृगुनगरी में आज भी करीब पचास गांव ढिबरी युग में जीने को विवश हैं। केवल प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण इन गांवों के लोग हाईटेक युग से पिछड़ रहे हैं। ऐसे में इन गांवों के लोगों की दीपावाली इस बार भी बगैर बिजली के मनने वाली है।
विज्ञापन


हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई दीनदयाल विद्युतीकरण योजना का शुभारंभ होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कोई भी गांव बिजली से वंचित नहीं रह जाएगा। ऐसा विभागीय अधिकारियों का भी कहना है। जनपद के अंतिम छोर तथा बिहार बार्डर से सटे बैरिया तहसील की बात करें तो इस तहसील ने जयप्रकाश नारायण जैसा लोक नायक दिया।
विज्ञापन


बावजूद इस तहसील के बैजनाथपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत रामपुर टोला, वशिष्ठ नगर तथा गोपाल नगर के आधे हिस्से में आज भी विद्युतीकरण का काम नहीं हुआ। जिससे लगभग पांच हजार की आबादी आज भी यहां लालटेन के सहारे जिंदगी जी रहे हैं। इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री रामगोविंद चौधरी के तहसील क्षेत्र बांसडीह की बात करें तो पिंडहरा गांव के रघुनाथपुर मौजा, नकहरा तिवारी के रानीबाड़ी के लगभग 2500 आबादी आज भी बिजली से वंचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाबनगरी व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद रिजवी के तहसील क्षेत्र सिकंदरपुर की बात करें तो पश्चिम टोला, सीवानकला, मेहता नईबस्ती, नेमा के टोला पूरब आदि गांवों की लगभग 18 हजार की आबादी आज भी ढिबरी युग में जिंदगी जीने को विवश है। विद्युतीकरण की बात करें तो जनपद से सटे पांच किमी की दूरी पर कंसपुर दियर के कई पुरवा आज भी विद्युतीकरण से वंचित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed