फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   5 year old innocent girl died in accident after hit by Bolero in varanasi

मासूम की मौत: बोलेरो की चपेट में आने से गई बच्ची की जान, दो साल पहली पिता की हुई थी मौत

Tue, 10 Dec 2024 11:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2024 11:19 AM IST
सार

बलिया जिले में सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। उसकी मां और बहन इलाज के लिए गई थी। इसी दौरान बच्ची घर से बाहर चली गई, जहां बोलेरो की चपेट में आ गई।

विज्ञापन
5 year old innocent girl died in accident after hit by Bolero in varanasi
छेका से लौट रहे चाचा-भतीजे को कार ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के बैरिया थाना अंतर्गत टेंगरही-संसार टोला तटबंध पर श्रीपालपुर ढाले के पास सोमवार को बोलेरो की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन लेकर चालक भाग गया। बच्ची की मां उसकी बड़ी बहन को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई थी।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
श्रीपालपुर गांव निवासी प्रियल गोड़ (05) पुत्री स्व. ब्रजेश गोड़ ढाले से होकर अपने घर जा रही थी। इस दौरान बच्ची जयप्रकाशनगर की तरफ से टेंगरही की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


एसएचओ रमायण सिंह ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन बनते हैं हादसे का कारण

टेंगरही-संसार टोला (24.02 किमी) का बंधा अत्यंत पतला है। इस सड़क से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर, बोलेरो, बालू और मिट्टी लदे वाहन गुजरते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते की चौड़ाई कम है। इसके लिए प्रशासन का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
पांच वर्षीय बच्ची प्रियल के पिता ब्रजेश टेंपो चलाते थे। दो वर्ष पहले बांसडीह में उनके टेंपो से सड़क दुर्घटना हो गई थी। भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी थी। इलाज के दौरान ब्रजेश की मौत हो गई। प्रियल की सात वर्षीय बड़ी बहन और डेढ़ वर्ष का छोटा भाई है। बड़ी बहन का हाथ टूट गया था। इलाज के लिए उसकी मां सोनबरसा अस्पताल ले गई थी। घर खाली पाकर प्रियल बाहर निकल आई थी। इस बीच दुर्घटना का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed