{"_id":"5dffa54b8ebc3e880a639133","slug":"5-57-crore-proposal-approved-for-development-ballia-news-vns501182647","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य के लिए 5.57 करोड़ के प्रस्ताव को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य के लिए 5.57 करोड़ के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर पंचायत बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में विकास कार्यों के लिए 5.57 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्त की मौजूदगी में विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने बताया कि सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा और स्ट्रीट लाइट लगेगी। नगर पंचायत की सीमा का विस्तार पर प्रस्ताव पारित किया गया। चेयरमैन ने कहा कि नगर पंचायत की सीमा से सटे कुंडैल ढाला रेलवे क्रॉसिंग के आसपास की आबादी को नगर पंचायत में शामिल करने संबंधी मांग और शासन के निर्देश के मद्देनजर नगर पंचायत का विस्तार संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। सभासदों की मांग पर नगर का चौतरफा दायरा बढ़ाने के लिए नए सिरे से सर्वेक्षण करने पर सहमति बनी। इसके तहत कुंडैल रेल क्रॉसिंग के अलावा बीबीपुर और इमिलिया आंशिक, पशुहारी मार्ग, पूर्वांचल सिनेमा से पोखरा होते हुए चौरहवा पुल, विशाल सिनेमा मार्ग और चकिया के समीप स्थित क्षेत्र को नगर पंचायत में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
चेयरमैन ने बताया कि इसके लिए शीघ्र सर्वे कराया जाएगा। बैठक में सभासदों ने नगर में डूडा से एक साल से हो रहे निर्माण कार्य में शिथिलता पर नाराजगी जताई और वस्तुस्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग की जाएगी। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया से वंचित पात्रों को योजना का लाभ दिलाने के लिए डीएम को ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभासद हबीबुल्लाह की मांग पर सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग आदि प्रस्ताव को ध्वनिमत से मंजूरी दी गई। बैठक में चेयरमैन ने नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए जन सहयोग की अपील की। इस मौके पर सभासद चंद्रभूषण वर्मा, सुनील कुमार टिंकू, मिथिलेश, पूनम गांधी, असलम गुड्डू, सुधीर मौर्य, हबीबुल्लाह आदि सभासद गण मौजूद रहे।