फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   48 passengers found sitting on 12 goods carriers, fine of Rs 1.05 lakh

Ballia News: 12 मालवाहकों पर बैठी मिली 48 सवारियां,1.05 लाख का जुर्माना

Tue, 30 Jul 2024 04:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
48 passengers found sitting on 12 goods carriers, fine of Rs 1.05 lakh
बलिया। फेफना में शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत के बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने पिकअप, ट्रैक्टर-ट्रॉली, डाला व डंपर समेत मालवाहक वाहनों पर सवारियां ढोने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमार राय ने सवारी ढोते मिले 12 मालवाहक वाहनों का चालान किया। जिन पर करीब 48 लोग सवार थे। इन मालवाहक वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एआरटीओ ने करीब 1.05 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। फेफना में हुए हादसे के बाद सख्त हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी हाल में पिकअप, ट्रैक्टर-ट्राॅली और ट्रक समेत मालवाहक वाहनों में यात्रा न होने दिया जाए। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी दशा में यात्रा के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली, पिकअप या अन्य मालवाहक वाहनों का उपयोग न करें। अपनी व परिवार की सुरक्षा के लिए सुरक्षित साधनों का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed