{"_id":"61eaf82dcef7013a635f9138","slug":"48-new-infected-and-found-52-recovered-ballia-news-vns634807595","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 नए संक्रमित और मिले, 52 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 नए संक्रमित और मिले, 52 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 24 घंटे में 48 नए कोरोना के संक्रमित मरीज मिले। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बाद भी जिले के लोग बेफिक्र दिखाई दे रहे हैं। यदि ऐसे ही लापरवाही बरती जाती रही तो दूसरी लहर से भी भयावह हालात होंगे। भीड़भाड़ वाले और सार्वजनिक स्थानों पर गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 48 लोग संक्रमित पाए गए है। संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 640 हो चुकी है। शुक्रवार को 52 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कुल 297 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 343 है। शुक्रवार को 3248 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में करीब 75 टीमें प्रतिदिन सैंपलिंग का काम कर रही है। टीकाकरण भी युद्ध स्तर किया जा रहा है। जनपदवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने का अपील की।
नहीं सुधर रहे लोग, संक्रमण बढ़ना जारी
प्रत्येक दिन के पॉजिटिव केस में इजाफा होता जा रहा है। वहीं विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। कोरोना केस बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग की ओर से गठित टीम अधिक से अधिक लोगों का सैंपल लेकर जांच करने में जुटी है। आशा कार्यकर्ताओं की ओर से गांव-गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बाद भी लोग मनमानी कर रहे हैं। गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजार, अस्पताल, सार्वजनिक स्थान, शहर व गांवों में न लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।