फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   47.40 percent voting for the post of Pradhan in Farsatar

Ballia News: फरसाटार में प्रधान पद के लिए 47.40 फीसदी मतदान

Wed, 07 Aug 2024 03:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
47.40 percent voting for the post of Pradhan in Farsatar
बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक के फरसाटार ग्राम में चुनाव आयोग के निर्देश पर मंगलवार को प्रधान पद के उपचुनाव में 47.40 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1414 पुरुष व 1488 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके साथ ही 12 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गए। मतगणना 8 अगस्त को ब्लॉक परिसर में होगी।
विज्ञापन

फरसाटार में पिछड़ी जाति के आरक्षित प्रधान पद के लिए मंगलवार को हुए उपचुनाव में भारी गहमागहमी रही। उपचुनाव में अवधेश कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार वर्मा, मिंता देवी, मनोज, मोहम्मद शमीम, रामअशीष चौहान, रामकृपाल वर्मा, राम सुने, वीरबहादुर, समीर मौर्य, सोनी, हसनाथ भाग्य आजमा रहे हैं। हल्की बूदाबादी के चलते सुबह मतदाताओं की मतदेय स्थलों पर भीड़ कम रही। उसके बाद मौसम साफ होने से मतदाताओं की भीड़ वोट देने के लिए जुटने लगी। कुल 6122 मतदाताओं में 2902 मतदाताओं ने वोट डाले। दोपहर एक बजे तक 1902 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दल-बल के साथ मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन

बीडीसी के लिए पड़े 639 मत

बांसडीह रोड। विकास खंड दुबहड़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत डुमरी में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य उप चुनाव गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। कुल 1188 मतदाताओं में 639 मतदाता ने मतदान किया। डुमरी गांव में छड़ीदन बिंद बीडीसी थे। छड़ीदन बिंद के आसमयिक निधन के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य का स्थान रिक्त हो गया। मंगलवार सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटी रही। तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलावती देवी, उत्तम चंद्र वर्मा और अवनीश बिंद ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed