फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   45.51% voters cast their votes in the by-election, 5% less votes than last time

Ballia News: उपचुनाव में 45.51% वोटरों ने किया मतदान, पिछली बार से 5% वोट कम पड़े

Sat, 03 May 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
45.51% voters cast their votes in the by-election, 5% less votes than last time
बलिया। नगर पंचायत मनियर अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में हल्की नोकझोंक के बीच शुक्रवार को करीब 45.51 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो वर्ष 2023 में हुए मतदान से पांच प्रतिशत कम है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुए हुए मतदान में 19438 में से 8847 वोट पड़े। जबकि इसके पूर्व 11 मई 2023 को हुए चुनाव में लगभग 19438 मतदाताओं में से करीब 10000 वोटरों ने मतदान किया था, लेकिन उपचुनाव में लगभग 8847 मतदाताओं ने वोट डाला है।
विज्ञापन

मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम पांच बजे चलता रहा। दिन में चिलचिलाती धूप के बीच मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन दिनभर मनियर कस्बा का चक्रमण करती दिखी। शाम को मतदान प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत मतदान कर्मियों ने मतपेटिकाओं को बांसडीह इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूप में जमा कराया। मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर पंचायत मनियर में दो क्षेत्राधिकारी, तीन थाना प्रभारी निरीक्षक, 21 उपनिरीक्षक, 80 कांस्टेबल, 25 महिला आरक्षी, 150 पीएसी जवान, 50 होमगार्ड जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

दिन में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के अलावा एसपी ओमवीर सिंह स्वयं मतदेय स्थलों का निरीक्षण करते रहे। इस दौरान एडीएम अनिल कुमार, एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी व बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने बूथों पर पहुंच कर मतदाताओं का हाल जाना। नगर पंचायत में 19,438 मतदाता हैं, जिनमें 10,092 पुरुष तथा 9,346 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 7 केंद्रों पर 25 बूथ बनाए गए थे। इनमें 8 बूथ संवेदनशील, 13 अति संवेदनशील तथा 4 बूथ अति प्लस संवेदनशील श्रेणी में थे। मतदान के लिए 25 बूथों पर 100 मतदानकर्मियों की तैनाती की गई थी। बता दें कि नगर पंचायत अध्यक्ष रितू देवी के निर्वाचन को अदालत द्वारा 20 दिसंबर 2024 को अवैध करार देने के बाद हुए उपचुनाव के तहत मतदान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा को एसडीएम ने कराया बंद : मनियर इंटर कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे को एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी ने कन्ट्रोल रूम को बंद कराकर चाबी अपने हाथ में ले लिया। मतदान के दौरान एक उम्मीदवार ने शिकायत की थी कि मनियर इंटर कॉलेज के हर रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया हैं और मनियर इंटर काॅलेज में करीब सात बूथ बनाए गए है। ऐसे में मतदान की गोपनीयता प्रभावित होगी। एसडीएम ने बताया कि शिकायत मिली थी कि उक्त केंद्र पर मतदान के वक्त सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में है। इस लिए मौके पर पहुंचकर कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार को अलग कर दिया गया और कंट्रोल रूम की चाबी अपने हाथ में ले ली।

डीएम-एसपी ने उप मतदान में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा : मनियर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हुए उप चुनाव में मतदान के दौरान शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी ओमवीर सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा डयूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। मतदान केंद्र मनियर इंटर काॅलेज, कन्या प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय कस्बा का दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार, प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर प्रवीण सिंह, थानाध्यक्ष मनियर रत्नेश कुमार दूबे आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed